news-details

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत, 11 घायल

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस और ट्रक चालक समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया, जिनमें से दो की रास्ते में मौत हो गई।यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे किमी 221 के पास अरौल टोल प्लाजा क्षेत्र में हुआ। बस पटना से लगभग 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी, जबकि ट्रक में आरारोट लदा था और वह सिलीगुड़ी से सहारनपुर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस की रफ्तार भी 100 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है।पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल नीरज, बबलू और रितेश को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।