
PARDARSHI VIKASH NEWS लखना नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बीती रात से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय निवासियों को पूरी रात गर्मी और मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ी।शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए बिजली आई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं आने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।स्थानीय सभासद ध्रुव अवस्थी एडवोकेट ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार जर्जर तारों को बदलने के लिए पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली कटौती से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस मामले में अवर अभियंता रामसेवक ने बताया कि पुरानी नहर पुल के पास रात में बिजली का तार टूट गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। लाइनमैन को भेजकर खराबी को ठीक कराया गया।उन्होंने बताया कि मुहर्रम के ताजिया जुलूस के कारण भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। फिलहाल टूटे हुए तार को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।