
PARDARSHI VIKASH NEWS Lakhimpur Kheri में सोमवार सुबह पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा अदलीसपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार लोग सीटों के बीच फंस गए। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई गई है। मृतकों में तीन की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की जा रही है।