news-details

लखीमपुर खीरी में पीछे है जल जीवन मिशन काम,चार साल में भी नहीं पूरे हुए हाउस कनेक्शन

You can share this post!

 

मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

 

संजीव भारती 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ।जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की हकीकत की पड़ताल को अभियंताओं का निरीक्षण कार्यक्रम जारी है। शनिवार को मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने लखीमपुर-खीरी जिले की चार ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति 70से80फीसदी फीसदी पाई गई है। उच्च जलाशयों के निर्माण और हाउस कनेक्शन के काम किसी भी परियोजना में पूर्ण नहीं मिले। जलापूर्ति की स्थिति ठीक नहीं मिली। मुख्य अभियंता ने सभी अवशेष कार्यों को एक महीने के भीतर पूर्ण कराने और गृह संयोजन का काम शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। विकास खंड फूल बहेड में ज्ञानपुर बालूडीह ग्रामीण पेयजल योजना का काम मेसर्स वी टी एल गाजा फर्म देख रही है।इस परियोजना की लागत 6.27करोड है।तीन साल में भी काम पूरे नहीं हुए हैं।पम्प हाउस, बाउंड्री वॉल का निर्माण और जल वितरण प्रणाली का काम काफी बाकी है।1486हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 730कनेक्शन ही हुए हैं। मुख्य अभियंता ने फर्म के कार्यों के प्रति असंतोष व्यक्त किया और अधिशासी अभियंता इंजीनियर मनोज कुमार मौर्य को स्वयं की निगरानी में एक महीने के भीतर सभी कार्यों को पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए। लौकिहा -इब्राहीमपुर ग्रामीण पेयजल योजना की निर्माण लागत 6.26करोड है। वित्तीय वर्ष 2021-22की इस परियोजना के काम चार साल में भी पूरा नहीं हो पाएं हैं। उच्च जलाशय, पम्पहाउस और राइजिंग मेन के काम निरीक्षण के दौरान अपूर्ण मिले। यहां 983के सापेक्ष/345जल कनेक्शन ही हुए हैं। जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं है। मूंगा खुर्द ग्रामीण पेयजल योजना का काम भी फर्म-, मेसर्स वी टी एल- गांजा , लिमिटेड करा रही हैं। यहां सोलर प्लांट अधिष्ठापित है। उच्च जलाशय के निर्माण का काम 80फीसदी बाकी है।,26.82किमी जल वितरण प्रणाली बिछाई जा चुकी है।पाइप लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद भी यहां 1034, कनेक्शन में से 354गृह संयोजन नहीं हुए हैं।रायपुर ग्रामीण पेयजल योजना की भी यही स्थिति है चार साल पहले की इस परियोजना का भी काफी काम अवशेष है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने भुल्लू राम, संजय कुमार, वारिस अली, नन्ही देवी, लालाराम, गोविंद,अजय राम, गुड्डू,शीलू, पूनम, सावित्री, कपिल सिंह, तोता राम , संतोष सिंह आदि के हाउस कनेक्शनों का भी निरीक्षण किया । पाइप लाइन बिछाने के बाद रोड रिस्टोरेशन की समस्या कहीं नहीं है परन्तु नियमित जलापूर्ति के मामले में सुधार की आवश्यकता है।


 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता इंजीनियर मनोज कुमार मौर्य, सहायक अभियंता इंजीनियर सौरभ कुमार वर्मा,अवर अभियंता पवन कुमार श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, नेहा पांडेय, डी टी एल से राहत हुसैन,टी पी आई से रिजवान खान, प्रियांशु यादव आदि मौजूद रहे।

 

मैंने कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया है।चार साल में भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाए हैं। सम्बंधित फर्म को अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। एक महीने में काम पूरा न होने पर कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।इंजीनियर वी पी सिंह मुख्य अभियंता जल जीवन मिशन, गोरखपुर क्षेत्र