
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी।
लायंस क्लब वाराणसी डिस्ट्रिक्ट 321 ई की ओर से सेवा सप्ताह के पांचवें दिन मंगलवार को रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम लायंस क्लब वाराणसी के अध्यक्ष लायन अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के थाना अध्यक्ष राजू कुमार रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए जरूरतमंदों की सहायता को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में लायन सुधीर चौरसिया, लायन अजय दूबे और लायन अरविन्द कुमार समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक लायन अश्विनी कुमार ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लायंस क्लब ने मरीजों के प्रति संवेदना और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।