लायंस क्लब वाराणसी मेन का 64वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी मेन का 64वां अधिष्ठापन समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में लॉयन अश्वनी कुमार सिंह को अध्यक्ष, लॉयन विनोद अग्रहरि को सचिव और लॉयन संजय सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि लॉयन उदय चंदानी, गवर्नर, सहायक गवर्नर लॉयन उमेश कुमार कंकड़ और अधिष्ठापन अधिकारी लॉयन मंगल सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित पूरी टीम को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन अरविंद कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन लॉयन सुधीर चौरसिया ने किया। समारोह में लॉयन मुकेश पाठक, अजय शर्मा, अजय दुबे, मनोज मोहले, रजनीश मिश्रा, अंकित सिंह, मंगल सोनी, अजय पाठक, दाऊद अहमद, शशांक सिंह, शैलेंद्र सिंह और सूरज साह सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे समारोह में सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में क्लब के मीडिया प्रभारी लॉयन रविंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।