news-details

लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बिधूना, औरैया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा बिधूना ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिधूना को सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा फील्ड में कार्यरत लेखपालों के विरुद्ध की जा रही ट्रैप कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसमें पारदर्शिता और अनिवार्य जांच की मांग की। संघ का कहना है कि भूमि विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण जैसे मामलों में असंतुष्ट लोगों द्वारा दुर्भावना से लेखपालों को फंसाने का प्रयास किया जाता है।ज्ञापन में अयोध्या की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की गई। संघ ने कहा कि ट्रैप कार्रवाई से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा फर्जी और षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए।लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि निर्दोष कर्मचारियों के विरुद्ध अनुचित कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन के लिए ट्रैप कार्रवाई से संबंधित पारदर्शी दिशा-निर्देश जारी करने और लेखपालों के लिए भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई।इस अवसर पर मंत्री विनय कुमार, अवनीश कुमार, शिवानी यादव, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, सौरभ सिंह समेत बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।