
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली पीपरपुर अन्तर्गत बालीपुर डुडिया में एक लेखपाल की दबंगई से एक परिवार न्याय के लिए दर दर ठोकरें खा रहा है। लेखपाल एस एच ओ की ओर से 22जून को कराएं गए समझौते को तोड़कर जबरन मकान का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार को लेखपाल के पिता और परिवार के लोगों ने एक महिला को बुरी तरह पीट दिया।बालीपुर डुडिया के जमीनी विवाद के इस प्रकरण में तहसील में ही तैनात एक लेखपाल की दबंगई सामने आई है। लेखपाल विकास तिवारी अपने परिवार के लोगों के कब्जे की आबादी की जमीन और मकान के साथ पास में स्थित इमारती लकड़ी और चारागाह खाते की भूमि पर भी अवैध कब्जा करने की कोशिश में लगा हुआ था। पीड़ित चंद्रभूषण तिवारी ने डीएम,एस पी और मुख्यमंत्री से कई बार आनलाइन शिकायत की थी। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल के दौरे के दौरान पीड़ित चन्द्र भूषण तिवारी अपनी फरियाद लेकर उनके पास गया था । जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के संकेत पर उसने अपनी दर्खास्त डी एम संजय चौहान को दे दी।डी एम ने सख्ती से मामले को संज्ञान में लिया। डी एम के निर्देश दिए सोमवार को एस एच ओ अरुण कुमार मिश्र संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दिन भर कैम्प करके पक्षों के बीच समझौता कराया।शुक्रवार को विकास तिवारी अपने पिता धनंजय तिवारी और परिवार के लोगों के साथ समझौते के विपरीत निर्माण कर रहे थे और दीवार पर चद्दर रख रहे थे। पीड़ित ममता तिवारी ने उन्हें मना किया तो धनंजय तिवारी और उनके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर ममता को बुरी तरह पीट दिया। ममता के हाथ और नाक में चोटें आई हैं। ममता ने फोन करके पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।सूत्रों का कहना है कि विकास तिवारी काफी लम्बे समय से अमेठी तहसील में ही तैनात हैं। वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र धौरहरा है। पूर्व के हल्कों में भी इनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें हुई हैं, परंतु जांच अधिकारी बनाए गए नायब तहसीलदार निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपी की मदद में लगे हुए हैं।
प्रकरण की जानकारी है।एस एच ओ महोदय ने स्वयं गांव में बैठकर समझौता कराया है।जो भी समझौते के विपरीत जोर जबरदस्ती कर रहा है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।- आर सी यादव ,सब इंस्पेक्टर, पीपरपुर