
पारदर्शी विकास न्यूज़ शुकुलबाजार /अमेठी। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 पुलिस और अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित थीं। लेखपालों की अनुपस्थिति के चलते राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका और पूरे दिवस में केवल 3 शिकायत का ही समाधान हो पाया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नितेश राज और थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी और राजस्व कानूनगो मौजूद रहे, लेकिन लेखपालों की गैरमौजूदगी ने राजस्व न्याय व्यवस्था की सुस्ती पर सवाल खड़े कर दिए।