news-details

लोक कल्याण और न्यायप्रियता की मिसाल थी अहिल्याबाई होलकर:अनिल दीक्षित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पुण्यश्लोका लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जन्मजयंती जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन व जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किये विशेष रूप से महिलाओं के लिए। उन्होंने सड़कों घाटों, तालाबो,धर्मशालाओं, और मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य किया उनका विकास कार्य आज भी जनकल्याण की मिसाल माना जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,उपाध्यक्ष सीमा एमबीए,नवाब सिंह,जीतू कश्यप,मोनेन्द्र राजपूत,प्रशांत त्रिपाठी,पूनम कंवर,राधा सैनी, कौशलेंद्र सिंह परिहार,सुरेश गुप्ता सचिवेंद्र सिंह सेंगर, श्याम कुमार जिशान अहमद आदि उपस्थित रहे।