news-details

खड्डा में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों के उत्साह से गूंजा समारोह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। गृह नगर खड्डा स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित “प्रतिभा अलंकरण समारोह” उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का केंद्र बन गया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दुबे तथा विधायक विवेकानंद पाण्डेय मौजूद रहे।समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थी सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचते हैं।पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।