news-details

खेत में किशोरी को जबरन खींचने का प्रयास, शोर सुनकर पहुंची मां तो भागा आरोपी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को खेत में जबरन खींचने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब किशोरी घर से कुछ दूरी पर खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि गांव का ही निवासी आकाश पहले से वहां मौजूद था और उसने किशोरी का हाथ पकड़कर पास के मक्के के खेत में जबरन खींचने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गईं। मां को देखते ही आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।