
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों के विरोध में शुरू हुआ 'खूनी हाईवे' आंदोलन अब गांवों तक पहुंच गया है। आंदोलनकारियों ने हाईवे चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर वॉल पेंटिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गांवों की दीवारों पर सड़क सुरक्षा और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने वाले संदेश लिखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।