news-details

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, खेल प्रतिभाओं को नौकरी भी दे रही सरकार:मुख्यमंत्री योगी

You can share this post!

 

ललित कुमार 
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुलतानपुर में 819 करोड़ रुपये से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार खेल अवसंरचना विकसित कर रही है। ग्रामीण स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और खेल मैदानों का निर्माण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर देगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब खिलाड़ियों को केवल सुविधाएं ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सरकारी नौकरी भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त कर रही है। विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत नौकरी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का व्यापक मंच मिल रहा है। तैयार हो रहा खेल ढांचा आने वाले समय में नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और सुरक्षा के साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नई पहचान बना रहा है।

 

सुबह से चार बजे तक शहर में नहीं चल पाए ई-रिक्शे, परेशान हुए यात्री
मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण ई-रिक्शों का संचालन प्रतिबंधित रहा। सुबह से शाम चार बजे तक किसी भी मार्ग पर ई-रिक्शे नहीं चल पाए।कुड़वार नाका और विवेक नगर के आसपास की दुकानें भी चार बजे तक बंद रहीं।ई रिक्शों का संचालन न होने से लोगों को आवागमन में खासी समस्या हुई हैं। बारिश के बीच राहगीर परेशान दिखे।दिहाड़ी टूटने से रिक्शा चालक भी दुःखी नजर आए।सामाजसेवी चंद्र प्रकाश चंदू ने कहा कि शहर में दिनभर लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शहर की जाम व्यवस्था को सही करना अति आवश्यक है।