news-details

खेलु नाले मंे मृत मिला चार माह का शिशु

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अतर्रा/बांदा। शनिवार दोपहर भवानीगंज कस्बे में 4 माह का नवजात शिशु अंश घर के सामने खुले नाले में मृत मिला। बच्चे की मां संतोषी उसे चबूतरे पर सुलाकर सो गई थी, लेकिन जागने पर बच्चा गायब मिला। बाद में नाले में बच्चे के पैर दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरने का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।