
PARDARSH VIKASH NEWS राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खंडोली स्थित गौशाला का ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रह रहे गौवंशों के स्वास्थ्य, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने गौशाला में पाई गई कमियों को चिह्नित करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी समुचित देखरेख सुनिश्चित की जाए।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव, धर्मेंद्र सिंह, अतुल सोमवंशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।