news-details

KGMU: नेत्र रोग विभाग में विवाद के बीच ANS के ट्रांसफर के बाद फेयरवेल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के नेत्र रोग विभाग में एक ओर कथित लापरवाही के मामले में कार्रवाई और तबादला हुआ है, वहीं दूसरी ओर उसी कर्मचारी के लिए फेयरवेल पार्टी की तैयारी ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर में बाहरी लेंस, दवाएं और अन्य सामग्री के प्रवेश को रोकने में कथित नाकामी के मामले में तैनात असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (ANS) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद उनका ट्रांसफर दूसरे विभाग में कर दिया गया।इसी बीच अब विभाग की ओर से उनके लिए विदाई समारोह (फेयरवेल) आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारी तेज है। यह कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब 3 बजे प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष की ओर से आधिकारिक नोटिस के माध्यम से दी गई है।इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में पहले भी नेत्र रोग विभाग में बाहरी लेंस और दवाओं के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आ चुका है, जिसके बाद एक डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई भी हो चुकी है।अब ट्रांसफर के बाद फेयरवेल आयोजित किए जाने को लेकर विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और प्रशासनिक फैसलों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।