
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आर्य नगर स्थित प्राची बंग भवन परिषद में शनिवार को “कवि पक्ष” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, नृत्य और कविता पाठ के जरिए बंगाली संस्कृति की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मार्थ चिकित्सा परामर्श सेवा के उद्घाटन से हुआ। मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार और विशेष अतिथि डॉ. प्रणव कर मौजूद रहे। इस दौरान कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर समेत कई साहित्यकारों को श्रद्धांजलि दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में रवीन्द्र संगीत, नजरुल गीति, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में परिषद की सचिव डॉ. अनन्या दत्त ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार जताया।