
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, कसया-कुशीनगर परिसर में हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान गिरे 11 वृक्षों की बिक्री/नीलामी के लिए समिति प्रशासन ने निविदा सूचना जारी की है। इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैंसमिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वृक्षों की बिक्री हेतु 16 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से निविदा प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इच्छुक निविदादाता एवं क्रेता उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन पत्र तथा कार्यादेश की प्रमाणित छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।समिति प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक शर्तों के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, कसया-कुशीनगर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।