news-details

कस्तूरबा विद्यालय पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, पडरौना (कुशीनगर)। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अर्पणा चौहान ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पडरौना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं के रहन-सहन, खानपान और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या और भविष्य के करियर लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने, लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत से उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और पौष्टिक खानपान के महत्व पर जोर दिया।अर्पणा चौहान ने शिक्षण कक्ष, स्मार्ट क्लास, रसोईघर, भोजनालय, शयन कक्ष, स्नानागार और शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सबमर्सिबल पंप, भोजनालय, स्नानागार और शौचालय की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।उन्होंने विद्यालय प्रशासन को अनुशासन बनाए रखने, सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित संचालित करने और सामने आई कमियों को आगामी निरीक्षण तक दूर करने को कहा। उन्होंने छात्राओं को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया।