news-details

करनैलगंज और जरवल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के करनैलगंज और बहराइच के जरवल रेलवे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मंगलवार से इन दोनों स्टेशनों पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।15707 कटिहार-अमृतसर अमरपाली एक्सप्रेस अब रोजाना दोपहर 3:39 बजे करनैलगंज स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। वहीं, 15708 अमृतसर-कटिहार अमरपाली एक्सप्रेस सुबह 4:36 बजे करनैलगंज पहुंचेगी और 4:38 बजे आगे के लिए रवाना होगी।इसके अलावा जरवल रेलवे स्टेशन पर 14673 और 14674 शहीद एक्सप्रेस का भी ठहराव शुरू किया गया है। इससे जयनगर, अमृतसर समेत कई शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। रेल मंत्रालय ने 28 मई 2026 को इस मांग को मंजूरी दी थी। सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने करनैलगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमरपाली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने की बात कही है।