news-details

"करें योग, रहें निरोग" के संकल्प के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण तैयार : शिवराम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर भाजपा कानपुर दक्षिण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्षों को योग दिवस के लिए विशेष टी-शर्ट वितरित की गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी का उत्सव बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।शिवराम सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रमों से जोड़ें और समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है।बैठक में संगठनात्मक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।