news-details

करोड़ों से बने खेल मैदान बदहाल, रखरखाव न होने से बेकार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Unnao

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक में मनरेगा और राज वित्त योजना से बने खेल मैदानों की हालत खराब हो गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद रखरखाव के अभाव में मैदान जर्जर हो चुके हैं और खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मनरेगा के तहत बने चार खेल मैदानों का उद्घाटन तो हो गया, लेकिन उसके बाद देखरेख नहीं हुई। मैदानों में घास उग आई है, उपकरण खराब हो चुके हैं और जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे स्थानीय युवाओं को अभ्यास में दिक्कत हो रही है।

वहीं, राज वित्त से बना एक खेल मैदान पूरी तरह तैयार होने के बावजूद पिछले एक साल से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द मैदानों का उद्घाटन कर उन्हें उपयोग के लिए तैयार किया जाए और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।