news-details

कक्षा सात की सुनैना बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ खड्डा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कुशीनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली में बालिका सशक्तिकरण की अनूठी पहल की गई। यहां कक्षा सात की छात्रा कुमारी सुनैना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना रहा। प्रधानाध्यापक अभीप्सित कुमार की उपस्थिति में सुनैना ने प्रधानाध्यापिका की भूमिका निभाई। उन्होंने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने और प्रशासनिक दायित्वों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल को बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में शिक्षक दीवान सिंह, एकता पारीक, प्रज्ञानंद महर्षि, ज्योति अग्रहरि, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह और वीरेंद्र यादव सहित अनुदेशक विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।मिशन शक्ति के उद्देश्य के अनुरूप इस पहल ने बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। शिक्षकों ने कहा कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं।