news-details

कचरे को साफ कर नारी शक्ति ने किया महिला विरोधी राजनीतिक कचरे को साफ करने का आवाह्न

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

 देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण से वंचित करने वाले राजनीतिक दलों को देश की राजनीति से साफ करने का आवाह्न करते हुए शनिवार को अस्सी घाट पर नारी शक्ति ने कचरे को साफ किया । नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लोकसभा में गिराने वाले विपक्षी दलों की सोच को गंदगी से भरा हुआ बताकर सनातनी संस्कृति में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही मां गंगा के तट की सफाई कर राजनीतिक गंदगी स्वच्छ करने की अपील की गई । नारी शक्ति के साथ गंगा तट की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि महिला आरक्षण के विरुद्ध विपक्षी दलों की सोच उनकी गंदगी से भरी राजनीति को प्रतिबिंबित करती है । इस गंदगी को अब देश की आधी आबादी वाली नारी शक्ति साफ करेंगी । नारी शक्ति ने संकल्प लिया है कि देश को दीमक से बचाने के लिए नारी शक्ति एक सशक्त दवाई बनकर इस गंदगी को जड़ से साफ करने का काम करेंगी । स्वच्छता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सीमा मिश्रा, रोली तिवारी, वैभवी सिंह, सोनाली गुप्ता शामिल रहीं ।