news-details

कायमगंज में धार्मिक सद्भाव का अनूठा संगम, भजनों और कव्वालियों से गूंजा इलाका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कायमगंज में धार्मिक सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां एक ओर श्री बालाजी महाराज और खाटू श्याम बाबा के भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, वहीं दूसरी ओर सूफियाना कव्वालियों ने देर रात तक अकीदतमंदों को बांधे रखा। भीषण गर्मी के बावजूद दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।‘बालाजी के दीवाने परिवार’ की ओर से 47वें मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अधिक मास की एकादशी के अवसर पर आयोजित इस पाठ का वाचन प्रियंका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पीयूष अग्रवाल, सिया शर्मा और मनोज कौशल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा माहौल भक्ति रस में डूबा रहा।इसी क्रम में ग्राम रायपुर खास स्थित दरगाह हजरत मेहराब शाह वलीह पर दो दिवसीय उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। पहले दिन तिलावते कुरान और तकरीर का कार्यक्रम हुआ, जबकि दूसरे दिन कव्वाली मुकाबला आयोजित किया गया। इस मुकाबले में बरेली की शबनम वारसी और अलीगढ़ के शुमायल साबरी ने अपनी सूफियाना प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शमशाबाद की बच्चा पार्टी ने भी शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।उर्स में पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम की व्यवस्था कव्वाली कमेटी के जैन खान, आमिर खान, बैहरोज़ खान, रिज़वान, उसैद, दानिश और अदनान द्वारा संभाली गई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।