news-details

कायमगंज मंडी में भीषण आग, कई फल व्यापारियों की दुकानें जलकर राख

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कई फल व्यापारियों की दुकानें जलकर राख हो गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे नन्हे मियां, शानू खान, इफ्तार और अंबुज गंगवार की दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। व्यापारियों के अनुसार आम के सीजन के चलते दुकानों में भारी मात्रा में बारदाना और सामान रखा था, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने मंडी के सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना में साजिश की आशंका जताई है। प्रशासन ने जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर कार्रवाई और नुकसान का आकलन कराने का आश्वासन दिया है।