news-details

कायमगंज चौराहे पर ताजिया रखने से मार्ग अवरुद्ध होने का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को ज्ञापन सौंपकर कायमगंज के मुख्य चौराहे पर ताजिया स्थापित किए जाने का विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि ताजिया रखे जाने के कारण करीब 26 घंटे तक चारों दिशाओं के मार्ग बाधित रहते हैं, जिससे क्षेत्र के लगभग 268 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पदाधिकारियों ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने से मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।प्रांत मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला संरक्षक दिनेश मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से सार्वजनिक मार्गों को बाधित न होने देने की मांग की। ज्ञापन में ताजिया को मुख्य चौराहे के बजाय किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थापित कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक सड़क या स्थान को लंबे समय तक अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान ऋषभ दुबे, साहिल मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, योगेंद्र प्रताप, अनुज श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।