news-details

कूड़े की आग से तीन मकान जले, ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

कोतवाली अंतर्गत  रामनगर उर्फ नयाकोट गांव में  कूड़े के ढेर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पास के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी नुकसान हुआ।

इस घटना में गिरधारी कोरी और रामलाल कोरी के छप्पर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। उनके छप्परों में रखा भूसा, लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। इसके अतिरिक्त, बदलू चौहान के मकान का दरवाजा भी आग की
चपेट में आकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। विभाग ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।