
PARDARSHI VIKASH NEWS *सलेमपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क और विकास उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' तथा 'विकसित भारत 2047' के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी क्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर एवं लार रोड के संयुक्त तत्वावधान में सोहनाग स्थित परशुराम धाम मंदिर स्थित मंदिर कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर की साफ करते हुए पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम रही। इस अवसर राज्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। सांसद ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तथा करोड़ों गरीबों को आवास, राशन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास, प्रेम और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के पश्चात मंडल सलेमपुर में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने उनका सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अमरेश सिंह, जटाशंकर दूबे, राकेश राजभर, अशोक तिवारी, अतुल मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, विनय तिवारी, अतुल मिश्रा, प्रतीक मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।*