news-details

क्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता सुधार पर जोर

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं, स्कूल चलो अभियान, निपुण भारत मिशन तथा छात्र नामांकन की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने तथा कक्षा 8 से 9 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के सत्यापन कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर पुनः विद्यालयों में जोड़ने, दिव्यांग बच्चों की नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने तथा आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।