news-details

कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बसपा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर गुरुवार को तिलोई के खरगपुर और जगदीशपुर के बड़ागांव में बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में ले जाने की कार्ययोजना बनाई गई।  तिलोई में जिलाध्यक्ष सुरेश कमल और जगदीशपुर में मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने बैठक को संबोधित किया। मंडल प्रभारी दिनेश गौतम ने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सुरेश कमल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बड़ागांव की बैठक में शिवराम गौतम ने सपा पर निशाना साधते हुए पीडीए को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पीडीए की बात करती है, लेकिन राज्यसभा में दलित, मुस्लिम और अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं देती। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस की नीतियों की भी आलोचना की। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।