news-details

कुशीनगर–नेपाल के बीच मजबूत हुआ सेवा और सहयोग का अंतरराष्ट्रीय सेतु

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kushinagar 

नेपाल के बुटवल में रोटरी क्लब कुशीनगर (डिस्ट्रिक्ट 3120) एवं रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन (डिस्ट्रिक्ट 3292) के बीच एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।बैठक में आपसी सहयोग को बढ़ाने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा भविष्य में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों क्लबों ने यह संकल्प लिया कि वे समाजहित में मिलकर कार्य करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने समन्वय को और अधिक मजबूत बनाएंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अखिलेश शर्मा, सुनीता सिंह, आशा शर्मा, अनुभव सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन की ओर से अध्यक्ष बाबूराम बनजाडे, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र ढकाल, पूर्व अध्यक्ष जीवन प्रसाद अधिकारी, अध्यक्ष निर्वाचित धर्म दत्ता ग्यावली, क्लब एडमिन चेयर कमल नेपाल, सचिव केशव बश्याल एवं सचिवालय सचिव तिलक अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक भारत और नेपाल के बीच सामाजिक सहयोग, सेवा भावना और अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई।