news-details

कुशीनगर आईटीआई रोजगार मेले में पांचवें दिन 180 युवाओं का चयन, 248 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो पडरौना, कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना में 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित रोजगार मेले के पांचवें दिन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं का चयन किया। मेले में महिंद्रा, एमआरएफ, भारत फोर्ज, टीडीके सहित अन्य कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से कुल 248 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया, जिसमें 180 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।रोजगार मेले के दौरान अब तक लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। संस्थान के अनुसार 29 जून को 54, 30 जून को 46, 1 जुलाई को 42 तथा 2 जुलाई को 43 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लेकर रोजगार पाने का प्रयास किया।प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि रोजगार मेला 4 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। आगामी चरण में एमआरएफ, हिताची, मदरसन तथा महिलाओं के लिए वर्धमान टेक्सटाइल्स सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समरबहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।