news-details

कौशांबी और प्रयागराज दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज से कौशांबी और प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे कौशांबी पहुंचेंगे, जहां वे सयारा स्थित मां शीतला देवी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद इसी स्थान पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, जिसमें चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।शाम 4:05 बजे उपमुख्यमंत्री सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा वे उप निबंधक मंझनपुर और सिराथू कार्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे ग्राम चौपाल में जनता से संवाद करेंगे।कौशांबी के कार्यक्रमों के बाद उपमुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।दौरे के दूसरे दिन, शनिवार 6 जून को वे प्रयागराज सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी और प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के समापन पर उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। प्रशासन और पार्टी संगठन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।