news-details

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो
कसया, कुशीनगर।
किसान हितों की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए शुक्रवार को कसया स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा अपनाई गई नीतियां आज भी कृषि और ग्रामीण विकास के लिए मार्गदर्शक मानी जाती हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए चौधरी चरण सिंह का संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवान दयाल विश्वकर्मा के साथ हरिकेश कुंवर, नर्मदा विश्वकर्मा, गयासुद्दीन अंसारी, सियाशरण पाण्डेय, हरिकशेरा, सीताराम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि किसानों की आवाज और उनके अधिकारों के सबसे बड़े पैरोकार थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और किसान हितों के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।