news-details

किसानों को सहकारिता से जोड़कर योजनाओं का लाभ लेने पर जोर

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सहकारिता एवं कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए सहकारिता से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल क्षेत्र में आने वाले सभी आठ बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (पैक्स) का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पैक्स गोदामों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही वहां मौजूद समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।इसके अलावा गन्ना किसानों के कोऑपरेटिव बैंक में खाते खोलने को लेकर पैक्स अध्यक्षों और कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधन तंत्र के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में किसानों के बैंक खातों से संबंधित प्रक्रिया और सहकारिता के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।किसान चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सहकारिता व्यवस्था के माध्यम से समाधान और योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर आईपीएल के यूनिट हेड एनपी सिंह, शेर बहादुर, संदीप चौधरी, दाऊद इब्राहिम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बी-पैक्स सिसवा गोपाल के सचिव देवी दयाल कुशवाहा के अलावा किसान राजेश लाल श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, रामचंद्र भारती, सुखल, जोखन चौहान, शंभू यादव समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।