news-details

किसानों का प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur Dehat

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान पहले बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया, इसके बाद प्रशासन के समक्ष मुद्दे उठाए गए।

किसानों ने हाल की बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की। साथ ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में अनियमितता, गैस एजेंसियों द्वारा अवैध वसूली और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या भी उठाई गई।

इसके अलावा बिजली विभाग पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और वसूली के आरोप लगाए गए। किसानों ने तालाबों की सफाई, खराब नलकूपों की मरम्मत और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।