
PARDARSHI VIKASH NEWS नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में शुक्रवार सुबह किसान के खेत से पंपिंग सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने कोल्हमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।मैनपुर निवासी किसान अखिलेश दुबे सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने पहुंचे तो देखा कि खेत में लगा पंपिंग सेट गायब था। काफी तलाश के बाद भी पंपिंग सेट का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।किसान ने अपनी तहरीर में गांव के तीन लोगों पर चोरी का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही चोरी गए पंपिंग सेट की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।कोल्हमपुर चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।