
PARDARSHI VIKASH NEWS बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवा आडिटोरियम में सदर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 11जुलाई को आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम, मंडल प्रभारी विक्रम गौतम और दिग्विजय सिंह गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क किया।पूर्व जिला अध्यक्ष और सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रमोद गौतम ने ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं के बीच जनसम्पर्क किया।
बसपा ने किया पिछड़ी जातियों का राजनीतिक उत्थान, राजनीति में हैसियत बढाई-रवि प्रकाश मौर्य
बाराबंकी। बसपा की ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।रवि प्रकाश मौर्य ने बसपा सरकार में पिछड़े वर्ग के हित में हुए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि 1984में बसपा के बनने के बाद पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को राजनीति में भागीदारी और मान सम्मान मिला है।बहन मायावती जी ने पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के सम्मान में जिले बनाए और कई शैक्षिक संस्थानों की स्थापना की। अमेठी को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से जिला बनाया।बैठक को मंडल संयोजक रोहित गौतम ने भी संबोधित किया। जिला संयोजक प्रमोद गौतम,माधव सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।