news-details

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला युवा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शुभम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकित तिवारी और प्रभारी भूदेव शर्मा उपस्थित रहे।बैठक में जिला पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की रक्षा तथा देश की आवाज उठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं।शुभम सिंह ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार का घर और उनका परिवार है। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अमेठी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में संगठन की सक्रियता और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर दिया गया।