news-details

कानपुर देहात में पंचायत सर्वे अभियान को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों की कार्यप्रणाली का आकलन करने के लिए शुरू किए गए विशेष सर्वे अभियान को शुक्रवार को जिला मुख्यालय से रवाना किया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह और अपर जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि यह पहल गांव स्तर पर जनप्रतिनिधियों के कामकाज की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद करेगी और पारदर्शिता बढ़ाएगी।अभियान के तहत प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से क्यूआर कोड स्कैन कर अपने ग्राम प्रधानों के कार्यों पर फीडबैक देने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दी गई सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी, ताकि लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय दे सकें।यह सर्वे अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब इस स्तर पर आम जनता की राय सीधे तौर पर ली जा रही है।