
PARDARSHI VIKASH NEWS उदेपुर गांव में एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा पी लेने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।मामला कोतवाली क्षेत्र के उदेपुर मजरा सिंहपुर शिवली गांव का है। यहां रहने वाले प्रदीप कुमार राजपूत की पत्नी अनुपम ने गुरुवार दोपहर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। अनुपम की शादी 11 साल पहले शिवली थाना क्षेत्र के खनखरी मजरा औरंगाबाद निवासी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना की बेटी से हुई थी।महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच देर रात तक पंचायत चली, जिसमें मृतका की 8 वर्षीय बेटी काव्या के नाम डेढ़ लाख रुपये की एफडी और सवा बीघा जमीन करने पर सहमति बनी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा कीटनाशक पीने से मौत होने की बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।