
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में विकास भवन सभागार माती में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। किसान दिवस में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, मंडी समिति, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, नेडा और फसल बीमा कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।