news-details

कानपुर देहात में डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा इंतजामों और अभिलेखों की स्थिति की जांच की तथा अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने नियमित साफ-सफाई, उपकरणों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।