news-details

कानपुर देहात में भैंसों से लदी पिकअप पलटी, 4 लोग घायल, एक भैंस की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में रविवार को कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भैंसों से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक साइकिल सवार और एक बाइक सवार सहित कुल चार लोग घायल हो गए, जबकि वाहन में लदी एक भैंस की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरलोड पिकअप में लगभग 11 पशु लदे हुए थे। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहले साइकिल और फिर बाइक से टकरा गया, जिससे दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, एक भैंस की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य पशु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें ओवरलोडिंग और नियंत्रण खोने की संभावना भी शामिल है।