news-details

कानपुर सेंट्रल पर सांसद अमरपाल मौर्या का जोरदार स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्या का बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दिल्ली से शताब्दी ट्रेन के जरिए लखनऊ जाते समय कानपुर पहुंचे सांसद के स्वागत के लिए भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सांसद अमरपाल मौर्या का स्वागत किया और संगठन के पक्ष में नारे लगाए। इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अमरपाल मौर्या के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा और संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।वहीं सांसद अमरपाल मौर्या ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सांसद अमरपाल मौर्या लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया भवन में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद पाल, रामजी गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, अजय राय और दीपक राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।