news-details

कानपुर पहुंचे CM योगी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला में हुए शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे। वह हेलीकॉप्टर से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां सांसदों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में हिस्सा लिया और किसानों द्वारा लगाए गए कृषि उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 500 किसानों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU) में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कानपुर मंडल की सड़क, पुल, चौड़ीकरण और अन्य निर्माण परियोजनाओं के साथ उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।CSA में मुख्यमंत्री का स्वागत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रमेश अवस्थी, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर प्रमिला पांडे समेत कई जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को ताम्रपत्र पर बना उनका चित्र और गुल्लक भेंट की।मुख्यमंत्री करीब 3 घंटे 50 मिनट तक कानपुर में रहेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।