news-details

कानपुर में सट्टे के कर्ज से परेशान युवक ने होटल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सट्टे के कर्ज और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 27 वर्षीय युवक प्रशांत दीक्षित ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मसवानपुर सराय, रावतपुर का रहने वाला था और टाटा कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह वह रोज की तरह घर से निकला और होटल रास प्लाजा में कमरा बुक किया। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया और फोन भी बंद मिला, तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।परिजनों का आरोप है कि प्रशांत सट्टे के जाल में फंस गया था और कुछ लोग उससे पैसे की लगातार वसूली कर रहे थे। परिवार ने यह भी दावा किया कि दो दिन पहले एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह काफी तनाव में था। मृतक की मां ने चार लोगों पर प्रताड़ना और जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है, और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।