
PARDARSHI VIKASH NEWS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आजाद नगर स्थित एक आशीर्वाद समारोह में शिरकत की। यह कार्यक्रम संघ कार्यकर्ता नीतू सिंह की बेटी वसुंधरा और यश के विवाह से पहले आयोजित किया गया था। विवाह 21 जून को प्रस्तावित है।कार्यक्रम दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में अतिथियों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था भी सख्त रखी गई।इस अवसर पर नीतू सिंह के परिवार के संघ से लंबे जुड़ाव की भी चर्चा रही। बताया गया कि परिवार की कई पीढ़ियां संघ कार्य से जुड़ी रही हैं, जिससे इस समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक हस्तियों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। शहर में भीड़ और अतिथियों के आगमन को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था।